30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

घरों में पहुंचा पानी, जिम्मेदार खामोश

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। थाना मिल एरिया वार्ड नंबर 12 गड़रियन का पुरवा में लोगों के घरों में पहुंचा बारिश का पानी कई वर्षों से नाले के पटे होने के कारण जल की निकासी बाहर की ओर नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजू यादव का कहना है कि बारिश में हर साल घरों में पानी आ जाता है। यदि नाले की सफाई हो जाये तो पानी बाहर को निकाल जाया करेगा। वार्ड नंबर 12 के सभासद फूलचन्द्र पटेल भी अभी तक ना इन लोंगो के तरफ और न नाले की तरफ ही ध्यान दे रहे हैं। रामकेश, भूपेंद्र, सूरज आदि गांवों के लोगों का कहना कि नाले की सफाई करवा के पानी बाहर को निकाला जाए। जिससे लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest