23.3 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला युवक का शव

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनगंज मजरे पुरानी के समीप नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भटसरा, कोतवाली महाराजगंज निवासी महादेव (26) पुत्र स्वर्गीय बंश बहादुर सिंह के रूप में की गई है। बताते हैं कि मृतक महादेव हलोर में किसी होटल में काम करता था। जो 24 जुलाई दिन मंगलवार को शराब के नशे में नाथगंज मजरे भटसरा के नाले के पुल पर देर रात तक लेटा था इस दौरान किन्हीं 2 लोगों से मृतक की कहासुनी भी हुई थी। बताते हैं कि मृतक की साइकिल नाथगंज नाले के पुल पर पाई गई थी। शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे मोहनगंज मजरे पुरानी के समीप नाले में युवक का उतराता शव देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की विधवा मां छोटे भाई अर्जुन और धर्मू का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष श्रीराम भारती ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। 24 जुलाई को लोगों ने मृतक को शराब के नशे में नाले के पुल पर लेटे हुए देखा था। जिसके बाद क्या हुआ पता नहीं चल सका। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में युवक के नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest