38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

और जब बिछड़ी हुई महिला व बच्चे के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष व पुलिस बनी मसीहा

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

बछरावां रायबरेली — बिछड़ी हुई महिला व बच्चे को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी व प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी के प्रयास से आशा ज्योति केंद्र पहुंचाया गया
मामला कल सुबह एक महिला का है जो अपने अबोध बालक के साथ चोटिल अवस्था में बछरावां चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे बैठी हुई थी। अपनी परिवारी जनों से भी बिछड़ी हुई महिला रो रही थी। उस महिला को जब दयनीय अवस्था में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने देखा तो उसे अपने पुराने नगर पंचायत के कार्यालय में लाकर आश्रय दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फातिमा पत्नी मलिक व अपना पता आसाम राज्य के धुबरी जनपद के अपगटा थाना के अपगटा गांव बताया। वहीं उसने यह भी बताया कि मजदूरी के सिलसिले में अपने भाई के साथ दिल्ली गई हुई थी। वही दिल्ली से वहां बिछड़ गई, ट्रक से किसी बछरावां आई। वही ट्रक से उतरते समय चोटिल भी हो गई। वह अब अपने पिता बिलाल के घर जाना चाह रही थी। लेकिन वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन के कारण परिवहन व्यवस्था ठप होने व अधिक दूरी होने के कारण यह संभव नहीं था। पूछताछ के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनता किचन से लंच पैकेट मंगा कर भोजन भी कराया। वहीं उनकी जरूरतों को देखते हुए आर्थिक मदद भी की‌। इस मामले की पूरी जानकारी पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी द्वारा बछरावां थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी को दी गई। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक महोदय ने महिला की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला व बच्चे को आश्रय के लिए आशा ज्योति केंद्र रायबरेली से बात किया इसके साथ ही साथ आशा ज्योति केंद्र पर महिला को रखने का आग्रह किया उनके आग्रह पर आशा ज्योति केंद्र प्रशासन तैयार हुआ। मानवीय दृष्टिकोण से महिला व बच्चे की स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा एक हजार रूपए व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा एक हजार रुपए कि मदद कपड़े खरीदने के लिए की गई। जिससे तत्काल महिला व बच्चे की जरूरत के समस्त कपड़े खरीदकर प्रदान किए गए। वही आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक महोदय ने महिला को बच्चे के दूध व आवश्यकता की पूर्ति के लिए आर्थिक मदद भी की गई। वही महिला उपनिरीक्षक नीलम यादव व कांस्टेबल सोनी के साथ बिछड़ी हुई महिला को आशा ज्योति केंद्र मिल एरिया रायबरेली नगर पंचायत अध्यक्ष की स्कॉर्पियो से भिजवाया।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest