डलमऊ रायबरेली
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र मैं मंगलवार बीती रात को उस अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मुन्नू पाठक निवासी सेरन्दाज पुर के यहां मंगलवार बीती रात होली के दिन कुछ अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया बताते चलें कि विष्णु शरण अपने रिश्तेदार के यहां होली मनाने के लिए गए थे। घर पर बड़ा पुत्र प्रवीण कुमार और उसकी माता माया देवी अपने घर में अकेले सो रही थी। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरो ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर घर के अंदर प्रवेश हो गए। अज्ञात चोरों ने जिस कमरे में मां बेटे सो रहे थे उस कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर लिया जिसके बाद कमरों के अंदर रखे तीन अलमारियों में से अज्ञात चोरों ने लगभग 5 से 6 लाख रुपए कीमत के जेवर और ₹20000 नगद पार कर दिया है। प्रातकाल होने पर जब गृह स्वामियों को घर में चोरी होने की बात पता चली तो वह अवाक रह गए उन्होंने आनन-फानन इस घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी श्री राम ने मामले की छानबीन करने में जुड़ गए वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं पुलिस का मानना ही की घटना खुलासा जल्द से जल्द हो जाएगा। कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि गृह स्वामी विष्णु शरण की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और जांच की जा रही है ।
विमल मौर्य रिपोर्ट














