36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

बहू ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चुरुआ गांव में ससुर ने अपनी बहू के साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार कुंवर बहादुर सिंह पुत्र रामदुलारे सिंह ने 12 जुलाई 2018 दिन बृहस्पतिवार को घर पर किसी अन्य  व्यक्ति के ना होने पर अपनी बहू के साथ बलात्कार किया और उसे यह बात किसी से न कहने को कहा और धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी से कही तो वह उसे जान से मार देगा। बहू ने थाना बछरावां में प्रार्थना पत्र देकर अपने ससुर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष बछरावां जीडी शुक्ला ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest