डलमऊ रायबरेली
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य कर धूम मचा दी । कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में स्थित एस वी आई कान्वेंट स्कूल जोहवा नटकी के विद्यालय में रविवार को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक व नृत्य के माध्यम से क्षेत्र में धूम मचा दी । सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय में उपस्थित विद्यालय मैनेजमेंट , अध्यापक अध्यापिकाओ व उपस्थित छात्र-छात्राओं के परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भरपूर लुफ्त उठाया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवकांची मौर्य , समाजसेवी सुनील श्रीवास्तव , मकरंद गुप्ता , राम लखन , मलखान सिंह समेत विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
विमल मौर्य रिपोर्ट














