40 C
Raebareli
Saturday, May 2, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती मिली लाश

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

डलमऊ (रायबरेली)। बीती रात लगभग 11 बजे से गायब 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती हुई लाश दिखाई पडऩे से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलियापुर मजरे सरांय दिलावर निवासी रामखेलावन का 19 वर्षीय पुत्र शत्रोहन शुक्रवार कि रात आठ बजे से गायब था। परिजनों ने इसकी काफी खोजबीन की, लेकिन इसका कहीं पता नही चला। प्रात: काल होने पर घर से कुछ दूर पर युवक का शव डलमऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर स्थित गंग नहर कि पटवारियों के पास लगे पेड़ से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया, किसी तरह इस घटना की सूचना परिजनों को हुई सूचना पाकर मौके पहुंचें परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी। मृतक के पिता डलमऊ कोतवाली में चौकीदार हैं।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest