24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य बनेंगे अजय देवगन

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
रेड और गोलमाल अगेन में नजऱ आए अजय देवगन अब नीरज पांडे की अगली फिल्म में नजऱ आएंगे। बता दें कि नीरज पांडे चाणक्य नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय इसमें लीड रोल निभाएंगे। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए इसकी जानकारी दी।
अजय ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह फिल्म आचार्य चाणक्य के ऊपर आधारित होगी। चाणक्य भारत के एक महान विद्वान रहे और उनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थीं। इस फिल्म की बाकी डीटेल्स आना अभी बाकी है। चाणक्य के अलावा अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी नजऱ आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अजय और रणवीर का एक स्पेशल ऐक्शन सीच्ंस भी होगा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest