27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बिजली कटी खम्भे से और दो पक्षों में हो गई मारपीट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली) । मामूली कहासुनी में शनिवार की रात दो पक्षो में खूनी संग्राम हुआ।जिसमें एक पक्ष से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक विद्युत खम्भे से केबिल कट जाने के विवाद को लेकर विवाद हुआ है।मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कुम्हारन का पुरवा मजरे बेवली निवासी नान भैया पुत्र दर्शन और कमलेश पुत्र बाबूलाल के बीच शनिवार की रात मामूली कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते दोनो पक्षो से लाठी डंडे लेकर लोग आमने सामने हो गये।और जमकर एक दूसरे पर लाठियां चटकने लगी।इस दौरान ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दे दी।वही स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गई।पुलिस ने मौके से दोनो पक्षो से दो लोगो को हिरासत में ले लिया।जब कि घायल एक युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक विद्युत खम्भे से एक पक्ष का केबिल कट जाने के मामले को लेकर विवाद हुआ है।सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया कि नान भैया के सिर में गम्भीर चोट आई है।पीड़ित युवक की तहरीर पर नकछेद, कमलेश पुत्र गण बाबूलाल एवं नीलेश, लवकुश के विरुद्ध 323 504 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुज मौर्य/अजीत प्रताप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest