35 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

बहू की मौत के सदमे से वृद्ध महिला की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गदागंज थाना के एक गांव में बहू के निधन पर सदमे में आई वृद्ध महिला की अचानक मौत हो गई मौत की घटना सुनकर परिजनों व बहू के अंतिम संस्कार में आए रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया वही वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला की सबसे पहले हालत बिगड़ी हाल बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के फैजर अली मजरे जलालपुर धई की रहने वाली फुलवासा पत्नी शिवचरण उम्र लगभग 80 वर्ष के देवर की बहू का 1 दिन पूर्व निधन हो गया था अपनी बहू के अचानक हुए निधन के सदमे को फुलवासा नहीं बर्दाश्त कर सकी और शनिवार देर शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर चिकित्सक संजीव कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । एक ही परिवार में हुई दो दो मौतों से पूरे परिवार में सन्नाटा सा पसरा हुआ है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest