14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

रंजिशन युवक पर कुल्हाड़ी से दबंगो ने किया जानलेवा हमला ,हालत गम्भीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली‌)। क्षेत्र के कंसीपुर घेरा मजरे पूरे अचली के दोस्तों संग नौटंकी देखने गए युवक को गांव के ही व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वहीं घायल युवक की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हमलावर की खोज- बीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंसीपुर घेरा मजरे पूरे अचली निवासिनी हुबराजा पत्नी दसऊ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि मेरा पुत्र रामू अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की रात गांव में हो रही नौटंकी देखने गया था। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही पूर्णमासी पुत्र मंगल ने मेरे पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया। घायलावस्था में रामू को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घायल युवक की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों की खोज बीन शुरू कर दी है।।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest