30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली विवाहिता ने पड़ोस के ही गुलाम वारसी निवासी हसनगंज मजरे नीम टीकर पर आरोप लगाया कि वह घर में अपने मां के साथ सो रही थी। तभी आरोपी ने पीड़िता के घर घुसकर मुंह दबाकर छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। पीडि़ता की आवाज पर बगल में सो रही मां ने चिल्लाना शुरु कर दिया। आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग ही मौके पर इकट्ठा हो गए लोगों की भीड़ देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पीडि़ता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest