30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

तहसीलदार व ब्लाक प्रमुख ने गरीबो को बांटे कंबल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। शासन द्वारा आए कंबलों को तहसील के सभागार में गरीब पात्रों को तहसीलदार श्रद्धा सिंह व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से वितरित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि शासन से आने वाले सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी चयन करते समय कोई भेदभाव न बरतें। जनपद के तहसील में पात्रो को ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व तहसीलदार श्रद्धा सिंह संयुक्त रूप से निर्धनों को कंबल वितरित किया दो सौ से अधिक पात्रो को कंबल वितरित करते समय ब्लाक प्रमुख ने मौजूद लेखपाल , अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि शासन द्वारा उन्हीं जरूरतमंद को कंबल सर्दी में पहुंचाए जिन्हें कम्बलों की वास्तविक आवश्यकता है। तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने कंबल वितरण के समय सभी पात्रों से कहा कि वे शासन द्वारा प्रदत्त इन कम्बलों से सर्दी से अपना बचाव करें उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तहसील क्षेत्र के उन गांव में उन्हीं पात्रों को कंबल दिया जाए जिन्हें इसकी मूलभूत आवश्यकता है ।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest