33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

घर में सन्नाटा देख सो रही महिला से करने लगा युवक छेड़छाड़, महिला के चिल्लाने पर मोहल्ले वालों ने कर दी युवक की तेल मालिश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। घर के अंदर सन्नाटा देखकर घुसे युवक ने चारपाई पर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।महिला की नींद खुली तो अपने बगल किसी और को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।जिसके बाद गांव मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये।और भाग रहे युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की गई।सूचना पर पहुँची डायल 112 ने युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई।पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मटका पूरे जोधी में शुक्रवार सुबह चार बजे उस वक्त हड़कम्प मच गया।जब महिला के चीखने पर गांव के लोग एकत्र होकर पीटने लगे।जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा जोधी का पुरवा नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद साकिर की नीयत एक महिला पर डोल गई।पुलिस के मुताबिक महिला बरामदे में सो रही थी।तभी उक्त युवक उसके पास पहुँच गया।और गलत हरकते करने लगा।जब महिला की आंख खुली तो उसने अपनी चारपाई के बगल गांव के युवक को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।जिसके बाद गांव के लोगो ने युवक को पकड़कर उसे जमकर पीटा।सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया की महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest