41.6 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

3 बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 3 बाइक चोरों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद की बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन बाइक सवार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से छः चोरी की बाइक व तीन मोटरसाइकिलों के खुले पार्ट्स बरामद हुए हैं पकड़े गए चोर जौवाद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी परसीपुर थाना ऊंचाहार, मोहित उर्फ श्रीराम यादव पुत्र दिनेश यादव डीगही मजरे टाउन थाना जगतपुर व शिवा पुत्र राम अधार चौधरी निवासी बिजई का पुरवा जगतपुर के रहने वाले है पुलिस के मुताबिक यह तीनों बाइक चोर सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ,गदागंज, जगतपुर, नसीराबाद आदि थाना क्षेत्रों में घूम-घूम कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे पुलिस को काफी समय से इन बाइक चोरों की तलाश थी आखिरकार ये शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सलोन आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक भारत सिंह तोमर ,मुख्य आरक्षी रामचंद्र वर्मा ,आरक्षी दीपेंद्र मिश्रा, आरक्षी लक्ष्मीकांत ,आरक्षी रवि चौरसिया ,आरक्षी सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप सिंह की भूमिका रही।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest