24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में वारंटी में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

कोतवाली क्षेत्र के डलौना गांव निवासी चंदन यादव पुत्र जगदेव यादव बीते कुछ महीनों से एससी एसटी एक्ट की धाराओं में फरार चल रहा था स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था उधर न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस ने वारंटी को सरगर्मी से तलाश किया और बुधवार को धर दबोचा
थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त की तलाश पिछले कई दिनों से की जा रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था तभी बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एनबीडब्ल्यू वारंटी अपने घर पर मौजूद है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उप निरीक्षक मुन्नालाल के नेतृत्व में टीम गठित की और अभियुक्त के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

जिसे कोतवाली लाकर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest