34.4 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

स्कूल बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

महराजगंज (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू और बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा महराजगंज के प्रबंधक मनोज कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित होकर स्कूल बैग वितरित किए। मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास के लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके द्वारा विद्यालयों के विकास में किया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है। प्रधानाध्यापिका बृजेश कुमारी श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दयाशंकर सिंह, उमेश गुप्ता, एबीआरसी संजय कनौजिया, इरशाद, संतोष  गुप्ता, सोनम चौधरी, गायत्री देवी, रेखा मौर्या आदि लोग  उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest