21.5 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

और जब अज्ञात लोगों ने कर दी कुल्हाड़ी से हमलाकर युवक की हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के निकट आशा नर्सिंग होम के निकट सुबह स्थानीय लोगो ने एक ख़ूनपथ से लथपथ शव मिलने से हड़कम्प मच गया मामले की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरईपुर निवासी राम प्रताप 40 पुत्र राम कुमार मजदूरी करके अपना जीवकोपार्जन करता था वही घर भी वो बहुत कम ही जाता था और इधर उधर वो रात में सो जाया करता था तो वही उसे कुछ नशे की भी आदत थी जो वो किया करता था बीती रात राम प्रताप गल्ला मंडी जे निकट रायपुर रोड पर जाने वाली सड़क के निकट नर्सिंग होम के पास उसका खून से लथपथ शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया ,उसके शरीर पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया ,स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया की मामला गम्भीर है पूरे घटना में कौन कौन लोग शामिल थे इसकी जाँच करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है जल्द पुलिस द्वारा खुलासा कर दोषियों को पकड़कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest