14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरो ने की पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर खड़ी हुई बाइक दिनदहाड़े चोरों ने पार कर दिया पीड़ित के द्वारा नामजद शिकायत के 24 घंटे के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के धर्मापुर कैली निवासी विनोद कुमार पुत्र शिव कुमार ने थानाध्यक्ष गदागंज को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराते हुए बताया कि गांव के ही निवासी रामधनी का दामाद राकेश कुमार के साथ पप्पू पुत्र रामू लोधी निवासी सराय दिलावर गांव आया हुआ था मंगलवार को दोपहर रामधनी व उसका दामाद तथा उसके दामाद का दोस्त पप्पू तीनों व्यक्ति उसके दरवाजे धान खरीदने के बहाने से आए हुए थे जिस वक्त वह आए उस वक्त पीड़ित घर से बाहर था पीड़ित के घर पर सिर्फ उसके पिता थे तथा पीड़ित के पिता घर के पीछे खेतों में काम कर रहे थे तभी मौका पाकर पप्पू ने उसकी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल पैशन प्रो UP 33 AR 6176 लेकर फरार हो गया मोटरसाइकिल की काफी खोजबीन की गई लेकिन मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चल सका इस बाबत थाना अध्यक्ष गदागंज ने बताया कि उक्त घटना की तहरीर प्राप्त हुई है चोरी की गई बाइक की तलाश की जा रही है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest