37.4 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

संदिग्घ परिस्थितियों में मूक-बधिर युवक ने कमरे में लगाई फाँसी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। संदिग्घ परिस्थितियों में मूक-बधिर युवक ने घर के अंदर कमरे में लगायी फाँसी मौत।खेत से लौटे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों जमीन खिसक गई।आनन फानन में जब युवक को फंदे से उतारा गया तो उसकी सांसे चल रही थी।जिसके बाद परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल ले गये।अस्पातल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।सलोन कोतवाली के सूंची चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा बघौला पूरे महंगू निवासी हरि मोहन का 25 वर्षीय लड़का रामजस पाल मूक-बधिर था।सूंची चौकी पुलिस के मुताबिक सोमवार को घर के सभी लोग खेत में पानी लगाने चले गये।सोमवार को रामजस खेतो से फूल तोड़कर रायबरेली बेचने गया था।घर वापस आने पर वह घर के एक कमरे मे फांसी के फंदे पर झूल गया।वही थोड़ी देर बाद जब परिजन घर पहुँचे तो युवक को ढूढने लगे।कमरे का दरवाजा खोला तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था।कमरे में रामजस को फंदे से झूलता शरीर देखकर शोर परिजन शोर मचाने लगे।ग्रामीण युवक को फंदे से जब नीचे उतारा तो उसकी सांसे चल रही थी।जिसके बाद एक प्राइवेट वाहन से युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे।देर शाम इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया की घटना की सूचना मिली है।शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest