36.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

दुल्हन के गृह प्रवेश में गोला दागना युवक को महंगा पड़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। दुल्हन के गृह प्रवेश में गोला दागना युवक को महंगा पड़ गया।गोला दागने के दौरान एक गोला युवक के हाथ मे ही विस्फोट हो गया।जिससे उसका बया हाथ विस्फोट से झुलस गया।परिजनों ने घायल अवस्था मे युवक को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।जिसके बाद डाक्टरो ने गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दुबहन निवासी समीम के पुत्र कासीम की बारात मंगलवार को बरडीहा लालगंज आझारा गई थी।बुधवार की सुबह बारात विदा होकर घर पहुँची तो खुशी में दुल्हन के ग्रह प्रवेश के दौरन समीम के भाई हलीम का लड़का शमसु गोला दगाने लगा।गोला दगाने के दौरान एक गोला युवक के हाथ मे विस्फोट हो गया।जिससे युवक का दाहिना हाथ विस्फोट से झुलस गया।गम्भीर रूप से घायल युवक को परिजन प्राथमिक स्वास्थ लेकर पहुँचे।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

अनुज मौर्य /प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest