12 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली अधेड़ महिला की इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के खोदायपुर की रहने वाली जगमोहन की 50 वर्षीय पत्नी श्रीमती दोपहर में शौच के लिए उन्नाव प्रयागराज रेलवे लाइन की तरफ गई थी तभी कानपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कुछ देर बाद जब महिला घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे उस महिला का शव पड़ा हुआ पाया परिजनों ने इस घटना की सूचना तुरंत थानाध्यक्ष गदागंज को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची गदागंज पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया मृतक महिला के 3 पुत्र एवं एक पुत्री है। वही केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत घर-घर शौचालय बनवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए किंतु ग्रामीणों द्वारा अब भी खुले में शौच किया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण महिला की मौत है ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में शौचालय तो दिए गए हैं किंतु शौचालयों का निर्माण मानक विहीन हुआ है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest