26.7 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

अलग अलग घटनाओ मे तीन की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कोतवाली थाना मोहनगंज के एक गाँव मे दर्दनाक हादसा होने का मामला प्रकाश मे आया है। क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बहुआ निवासी यूसुफ कुरैशी का नाती रमजान पुत्र रुस्तम उम्र 6 वर्ष को वाहन ने रौंद डाला। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सोमवार को समय लगभग चार बजे उक्त गाँव निवासी कदीर के घर एक बारात आई थी। जिसमे डीजे की धूम रही। इसी बीच डीजे वाहन चालक द्वारा वाहन को आगे पीछे कर रहे थे। जिसकी चपेट मे एक नौनिहाल एक बच्चा आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही वाहन चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया। वही सूचना पर पहुची मोहनगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को थाने ले आई। लेकिन घटना के 48 घण्टा बीते जाने के बाद भी वाहन चालक को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है।वही दूसरी घटना इसी कोतवाली मोहनगंज अंतर्गत रस्तामऊ में साईकिल सवार राजकरण पुत्र रामधनी निवासी जामो उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि रस्तामऊ ग्राम सभा स्थित निर्माणाधीन अस्पताल में अपने ससुर खुशीराम से मिलने गए थे और वहा पर अपने ससुर को मोटरसाइकिल दे दिया और खुद साईकिल से ग्राम सभा कोंची आ रहे था। जैसे ही वह रस्तामऊ के उसरी के निकट पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने इनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही इनकी मौत हो गई।ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को व मृतक के ससुराल वालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।वही तीसरी घटना शिवरतनगंज के इन्हौना स्थित पैट्रोल पंप के पास बिझौरा निवासी राम सुमेरे पुत्र बुधई उम्र लगभग 50 वर्ष को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुची इन्हौना पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest