27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

डीएम ने अधिकारियों को, “आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर व लम्बित प्रकरणों को तत्काल करें पूरा”

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अन्तर्गत ऑनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्राप्त होने वाले सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों व डिफाल्टर सन्दर्भो में जिन विभागों की संख्या अधिक होने की स्थिति पर स्वयं रूची लेते हुए इस प्रकार के सन्दर्भो को शून्य करने तथा डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले ही गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये। आईजीआरएस में शासन द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिक्षक सीएचसी/पीएचसी, सीएचसी/पीएचसी के राही, महराजगंज, बछरावा, खीरों एवं दीनशागौरा आदि डीपीआरओ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीनशाहगौरा, डीह, महराजगंज, रोहनिया, सलोन, सरेनी एवं शिवगढ़, तथा तहसीलदार ऊँचाहार बीएसए रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत खण्ड प्रथम रायबरेली, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि अधिकारियों की आनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रगति समीक्षा की। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यदि कोई डिफाल्टर संदर्भ है तो उन लम्बित व डिफाल्टर प्रकरणों तत्काल आख्या/कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये है। निस्तारण में रूची न लिये जाने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों को उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कई अधिकारियों आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर व लम्बित प्रकरण पाये जाने पर लगाई कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के प्रति निरन्तर सजग रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पूरी तरह से जान लें और स्वयं आपरेटर के साथ समीक्षा करते हुए ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराये। अपने डैशबोर्ड से अपने विभाग की लॉग-इन का प्रयोग कर शिकायतों के नियमित अनुश्रवण की कार्यवाही करें। समीक्षा में अधिकाशं जिला पंचायत राज अधिकारी, पीओ डूडा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों सहित कई ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी व एसडीएम के जहां आईजीआरएस संदर्भ लम्बित पाये जाते है वें आईजीआरएस सन्दर्भो के निस्तारण में अपेक्षित रूचि लेने कर निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिफाल्टर सन्दर्भो को सबसे पहले गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाये जिससे भविष्य में डिफाल्टर की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें। संदर्भ के निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता को भी बताये और उसकी निस्तारण की एक प्रति उसको उपलब्ध कराये। सम्बन्धित पक्षों को बैठा कर संवेदशीलता पूर्वक समस्याओं का निस्तारण करें। जिससे पुनः आईजीआएस में डिफाल्टर न हो।

आईजीआरएस के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में देर साय अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने एक बैठक देर रात तक आईजीआरएस में लम्बित प्रकरणों व संदर्भो का निस्तारण अधिकारियों को उनके कार्यालय भेजकर निस्तारण भी कराये गये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का आईजीआरएस के प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत नही किये गये है उनके आज जाकर तुरन्त निस्तारण कराये।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शरद कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, समस्त एसडीएम, बीडीओं, आबकारी अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, पीडी, मनरेगा अधिकारी सहित जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest