16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जब विद्यालय प्रबंधक ने टेंपो स्टैंड हटाने की मांग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। मुराईबाग का सर्वे में रायबरेली रोड पर श्री भागीरथी इंटर कॉलेज के गेट के सामने चल रहे अनाधिकृत टेंपो स्टैंड को विद्यालय प्रबंधक ने उप जिला अधिकारी डलमऊ को शिकायती पत्र देकर अवगत कराते हुए हटाने की मांग की है विद्यालय प्रबंधक शिवा यादव ने उप जिलाधिकारी सविता यादव को अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालय के मुख्य गेट के सामने अनाधिकृत रूप से टेंपो स्टैंड संचालित है जहां पर विद्यालय में छुट्टी के समय विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं को टेंपो स्टैंड पर उपस्थित चालकों व सवारियों के द्वारा छींटाकशी की जाती हैं छींटाकशी के कारण विद्यालय के प्रवेश पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है बताते चलें कि विद्यालय प्रबंधक द्वारा इसके पूर्व में भी टेंपो स्टैंड को हटाए जाने का अनुरोध किया गया था किंतु डलमऊ प्रशासन द्वारा टेंपो स्टैंड हटाए जाने के संदर्भ में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इस बाबत तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच हेतु कोतवाली प्रभारी डलमऊ को सौंपी गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest