27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी का 102 व जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे रानी स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी का 102 व जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला पहना याद किया। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को निर्भीक और साहसी नेता बताते हुए कहा की देश क़े मान सम्मान एवं कभी ना झुकने वाली आयरन लेडी थी। युवा नेता प्रिंसू वैश्य ने बताया की पाकिस्तान को युद्ध मे हराने एवं परमाणु परीक्षण कर देश को महाशक्ति बनाने का काम पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने किया। इस मौके पर कृपा शंकर शर्मा,प्रिंसू वैश्य,भरत कुमार मिश्रा,हरीचरण पासी, रामशरण, दिनेश मिश्रा,इरशाद आलम , योगिता सिंह , राहुल सिंह, शिव नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest