
तिलोई (अमेठी)। -फुरसतगंज महमदपुर गांव में 8 जून 2019 को बिजली के करंट से पंखे में चिपक कर मौत हुई। गुलशन गंभीर रूप से घायल जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।जिसकी सूचना मृतक गुलशन के पति इरशाद ने अपने ससुराल को दी। ससुराली जनों के महमदपुर पहुंचने पर दोनों पक्षों की रजामंदी और पंचनामा के उपरांत गुलशन के शव को दफना दिया गया था।परंतु घटना के 8 दिन बाद मृतक के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए अपनी बेटी की हत्या की आसंका जताते हुए शव को खुदवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की ।जिसके तहत आज दिनांक 13 नवंबर 2019 को क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह व तहसीलदार श्रद्धा सिंह फुरसतगंज थाना प्रभारी राजीव सिंह व मृतक के मायके पक्ष के लोगों के समक्ष खुदवाई गई 5 माह पूर्व दफन हुई गुलशन की लाश जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
क्षेत्राधिकार राज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्र से खुदवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच उपरांत रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई।
(मोजीम खान )














