44.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

अज्ञात युवक का सर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अरखा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव रेल पटरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि मृतक की मालगाड़ी से कटकर मौत हुई है। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस व जीआरपी पहुंची और लोगों से पूछताछ की। मृतक का सिर धड़ से अलग है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest