41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

आर्थिक लूट के विरोध मे कांग्रेसियों ने शुरू किया प्रदर्शन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत मोहनगंज मे कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देश एवं नवागंतुक जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दस दिवसीय धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है।जिलाध्यक्ष की अगुवाई मे मोहनगंज मे सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता ने पर्चा बांटकर भाजपा की गलत नीतियो को उजागर किया।इस मौके पर इकबाल अहमद,दुर्गेश दीक्षित,परमानन्द मिश्रा,सुरेश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। साथ ही स्थित सूफी सन्त मलिक मुहम्मद जायसी की नगरी व तहसील की एकलौती नगर पालिका जायस मे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी की आर्थिक लूट के विरोध में नगर प्रभारी हाजी इशरत हुसैन एडवोकेट , शकील इदरीसी , दयाराम सोनी के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका जायस राम नारायण कनोजिया , फ़ुजैल खान, कामिल सभासद, मुख्तार मियां, हाशिम घोसी, रिज़वान अदनानी, अहमद हुसैन ‘शान’, ऐजाज़ कुरैशी, मेराज सभासद, हनीफ हाशमी,मुमताज़, आलम राइन व सैकड़ों लोगों ने बस अड्डा से पर्चा वितरण विरोध प्रदर्शन शुरू किया और अलताफगंज बाज़ार होते हुए जी जी आई सी ,पुराना अस्पताल तक पर्चा बांटा।और जनता को भाजपा की गलत नीतियो और घोटालो से अवगत कराया।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest