43.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

इस विद्यालय में पढ़ाई की जगह बच्चों से करवाई जाती है सफाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

स्कूल वार्डन पर अभिभावकों ने लगाया गंभीर आरोप

जगतपुर (रायबरेली)। विकास क्षेत्र कुमेदान का पुरवा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन कुसुमा देवी पर गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए हैं।बच्चों ने कहा है कि उनसे पढ़ाई के साथ-साथ बर्तन मंजवाना,झाड़ू लगवाना,सब्जी छिलवाना जैसे कार्य वार्डन कुसमा के द्वारा कराए जाते हैं।

अभिभावक शिवकुमार यादव निवासी केसरी के पुरवा,राजकुमारी यादव निवासी पटनिया,मोहम्मद साबिर निवासी केसरी के पुरवा,सुनीता देवी निवासी छीछेमऊ ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग किया है। और डर व्यक्त किया है जब तक यह विद्यालय में रहेंगी पठन-पाठन का कार्य अच्छे ढंग से नहीं किया जा सकता इनको जल्द से जल्द हटाया जाए।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest