17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

एक आवास के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। देश के प्रधानमंत्री जहां गरीबों को आवास देने की बात कह रहे हैं वही डलमऊ क्षेत्र में गरीबों को प्रधानों की मनमानी की वजह से आवास नहीं मिल पा रहा है क्षेत्र में गरीबों को आवास ना मिलने के कारण क्षेत्र के गरीब व किसान खुले मैदान में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं ऐसा ही मामला एक डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के वजीरगंज मजरे एक्सना उर्फ करकसा का है जहां निसार पुत्र पीर गुलाम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है उसके पास पहले से एक कच्चा मकान था जो की पिछली हुई बारिश में पूरा मकान ढह गया जिससे वह खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है उसने अपने ग्राम प्रधान से कई बार आवास दिलाने के लिए बात की लेकिन ग्राम प्रधान हमेशा उसको आश्वासन देते रहे निसार ने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डलमऊ तहसील में उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत भी कराया लेकिन उसको हमेशा की तरह सिर्फ आश्वासन मिला।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest