27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब गंगा नदी में बहता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो गंगा घाट पर गंगा नदी में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची सरेनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक गेंगासो घाट स्थित गंगा नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का बहता हुआ शव मिला है,जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है।लाल रंग की टी-शर्ट,काला लोअर व हाथ मे कलाई घड़ी पहने हुए है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही पुलिस आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त हेतु टीम भेजी है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest