34.5 C
Raebareli
Tuesday, March 17, 2026

संगठनों ने किया नवनियुक्त संगठन मंत्री का स्वागत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (कंछल गुट) में वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी को प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर आज अनेक सामाजिक संगठनों ने उन्हें माल्र्यापण कर व मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत कर मनोनयन पर बधाई दी। दीवानी कचेहरी के निकट हुए स्वागत समारोह में अखिल भारतीय राजक महासंघ, प्रधान संघ, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी व रजक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने मुकेश रस्तोगी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से व्यापार समाज के हितों के लिए लगातार पूरी निष्ठा से संघर्ष कर व्यापारियों को शोषण उत्पीडऩ से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। रालोद के प्रान्तीय महासचिव जावेद अहमद ने श्री रस्तोगी द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा एडवोकेट ने मुकेश रस्तोगी कर्म के प्रति समर्पित होने वाला व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि प्रदेश संगठन मन्त्री बनाये जाने से मण्डल की ताकत व सक्रियता निश्चित रूप से बढ़ेगी। अवसर पर महेश चौरसिया, शिवेन्द्र श्रीवास्तव, भौमेश स्वर्णकार, महादेव गुप्ता, दीपक आहूजा, रवि चौधरी, राधेकृष्ण चौरसिया, मो. शरीफ, इम्तियाज हुसैन, लल्लू चौधरी, मो. सादिक आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest