43.5 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

स्नातक एमएलसी चुनाव की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। स्नातक एमएलसी चुनाव की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामदेव पाल की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के स्नातकों से संपर्क करके फार्म भरवा कर सत्येंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख विधान सभा प्रभारी विधानसभा प्रभारी जन्मेजय सिंह मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा अवस्थी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा सिह मंडल प्रभारी अवधेश मिश्रा के सफल प्रयास से अधिक से अधिक फार्म संकलित किए गए तथा शेष बचे स्नातक नागरिकों से संपर्क करके अधिक से अधिक फॉर्म 25 तारीख तक मंडल मुख्यालय पर जमा करने का निर्देश जिला अध्यक्ष ने दिया समीक्षा के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा महराजगंज क्षेत्र मे सभी कार्यकर्ता जोरदार तरह से मेहनत करके और वोटर बनाये जितने अधिक कार्यकर्त्ता मेहनत करेंगे उतनी अच्छी जीत होगी। मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी बहुत फार्म कार्यकर्ताओं ने बांट रखे हैं वह 2 दिन के अंदर संकलित कर अपने पास के पदाधिकारी के पास जमा कर इस काम को विराम देना है क्योंकि पार्टी को अभी जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाना है कार्यक्रम के अंत में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र ने जिला नेतृत्व और क्षेत्र के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest