37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

प्रियंका चोपड़ा भारत के लिए लेंगी 12 करोड़ की फीस

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। इन दिनों वह हॉलिवुड प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलिवुड में वापसी करती नजर आएंगी। इस मूवी के लिए प्रियंका की फीस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह यह फिल्म फ्री में करने वाली हैं। बाद में ऐसी भी खबरें आई कि प्रियंका इसके लिए 12 करोड़ी की मोटी फीस वसूलेंगी। हालांकि, अब इसे लेकर अलग ही एंगल सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा भारत फ्री में नहीं कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार वह इसके लिए 6.50 करोड़ की फीस चार्ज करेंगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका यह फिल्म फ्री में करना चाहती थीं, क्योंकि इसे उनके अच्छे दोस्त अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा पांच लुक्स में नजर आएंगी। यह लुक फिल्म में उनके किरदार के 28 साल की उम्र से लेकर 60 साल की उम्र को दिखाएगा। मेकअप, प्रोस्थेटिक और वीएफएक्स की मदद से इस पूरे एजिंग प्रोसेस को फिल्माया जाएगा। आपको बता दें कि, भारत दक्षिण कोरिया की साल 2014 में आई फिल्म ओड टू माई फादर से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि सलमान की इस मेगाबजट फिल्म में दर्शकों को देश का 70 सालों का इतिहास दिखाया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी भी होगी। इसके लिए कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम भारत-पाक बॉर्डर के पास शूटिंग भी कर सकती है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के साथ ही तब्बू, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest