34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने वाले दो आरोपी भेजे गए जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्दी खेड़ा मजरे सरौरा में मानसी पत्नी संदीप की उसके पति ससुर व सास ने दहेज के लालच की हत्या कर दी ।बछरावां पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति संदीप व ससुर राममिलन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है विदित हो कि मानसी को उसके पति संदीप, शसुर राममिलन व सास अपने पिता से दहेज में मोटरसाइकिल मंगाने की मांग कर रहे थे। मानसी के पिता के द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल न दे पाने के कारण मृतका मानसी के पति संदीप, ससुर राममिलन ,सास व सुशील मानसी को प्रताड़ित करते थे और उसकी गला दबाकर हत्या कर दीथी। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 633 /2019 धारा 498A, 304 B आई पी सी व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। प्रभारी निरीक्षक यदुवीर सिंह ने बताया कि अन्य दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है उनको भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest