33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

साहब मेरी जमीन पर कर रहे है दबंग कब्ज़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महिला ने तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार
ऊंचाहार (रायबरेली) । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पट्टी रहस कैथवल की रहने वाली एक विधवा महिला ने ऊंचाहार तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपने परिवार के ही लोगों पर उसकी भूमि धरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर जोतने का आरोप लगाया साथ ही तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाई मामला ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के रानी का पुरवा मजरे पट्टी रहस कैथवल का है जहां की रहने वाली विधवा महिला श्यामा देवी पत्नी स्वर्गीय देशराज ने संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में एक शिकायती पत्र तहसीलदार अभिनव पाठक को दिया जिसमें महिला ने बताया कि उसकी भूमि संख्या 242/0.297 हे० गांव में ही स्थित है उक्त जमीन पर परिवार के ही होरी लाल पुत्र रामसहाय जबरदस्ती अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर रहे हैं और महिला को खेती करने नहीं दे रहे हैं जब महिला अपने हिस्से की बात करती है तब उसे वहां से भगा दिया जाता है आगे महिला ने बताया कि मैं बहुत ही गरीब हूं कमाने वाला कोई नहीं है किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपना और बच्चों का पेट पाल रही हूं साथ ही महिला ने बताया कि इसके पूर्व में भी तहसील दिवस में थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था किंतु ना तो कोई करवाई हुई और ना ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए गया इस पर तहसीलदार ने महिला को न्याय का भरोसा दिया

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest