36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

ढाबे में हुई मारपीट,फिर युवक का मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)।थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित गढ़ी खास गांव के पास एक युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।वही सीसीटीवी के फुटेज को भी कब्जे में लिया।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली सिकंदरपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ बबलू सिंह का पुत्र रवि सिंह चौहान (27 वर्ष) किसी काम से शहर आया था।यहां रतापुर स्थित एक ढाबे में खाना खाने के दौरान मारपीट हुई।जिसके बाद रवि सिंह का शव सुबह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित गढ़ी खास गांव के पास सड़क किनारे पाया गया।लोगों की सूचना पर पहुँची हरचंदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ रतापुर स्थित ढाबे की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

परिजनों ने हरचंदपुर पुलिस को तहरीर दे दी।बताया जाता है कि रवि सिंह अपने दोस्तों कर साथ खाना खाने के लिए ढाबे पर गया था।जिसमे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी।फिर मामला मारपीट में तब्दील हो गया।वहां साथ रहे रवि के साथी जान बचाकर भागे।किन्तु रवि भागने में असफल रहा और सुबह उसका शव गढ़ी खास गांव के किनारे मिला।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest