37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

रायबरेली पुलिस ने फिर निभाया इंसानियत का फर्ज घायल को गोद में उठा डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुँचा पुलिस कर्मी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जब घायल को नही मिला स्ट्रेचर तो घायल को गोद में उठा डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुँचा पुलिस कर्मी

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कुचारिया में सड़क हादसे में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर घटनास्थल पर पहुँचे सिपाही वीरेंद्र यादव ने तत्काल समय न गवाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुँचाकर युवक का जीवन बचा लिया।

मामला कुचारिया ग्राम के निकट का है।जहां सरैंया गांव निवासी भीम सिंह मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहा था।तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए।तभी मौके पर पहुँचे भदोखर थाने के सिपाही वीरेंद्र यादव ने घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया।वहां पहुँचने पर जब स्ट्रेचर नही मिला तो वीरेंद्र यादव ने घायल को गोदी में उठाकर इमरजेंसी के अंदर ले गए और उसका इलाज शुरू करवाया। फिलहाल युवक का डॉक्टरों की देख रेख में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।वही पुलिस के इस मानवता पूर्ण कार्य को देख कर हर कोई प्रशंशा कर रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest