24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बिहान संस्था ने एचआईवी पीड़ित लोगों को किया जागरुक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। बिहान संस्था द्वारा एचआईवी पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए एक कार्यक्रम संस्था के कार्यालय ऊँचाहार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी थीं कार्यक्रम में लोगों की तरफ से बच्चों के बैग कॉपी, किताब, साड़ी, कंबल, बर्तन आदि वितरित किए गए कौशल जी ने कहा कि एचआईवी पीड़ित लोग भी समाज का एक अंग है और उनसे किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए एचआईवी पीड़ित लोगों को समय पर भोजन समय पर दवा और और स्वच्छता एवं योग करना चाहिए शासन प्रशासन द्वारा जो भी मदद भाजपा पार्टी की तरफ से होगी वह दिलाई जाएगी कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों को संस्था ने लाभांवित किया इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री राधेश्याम सोनी, कोमल यादव, पुतुल निर्मल, दिनेश कौशल डब्बू पांडे संस्था के सचिव निर्मला पटेल ,सुधीर सिंह, रामजी पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest