23.2 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

कल बिजली विभाग के खिलाफ ये पूर्व विधायक करेंगे विशाल धरना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दो एव बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल वसूली आदि को लेकर मंगलवार को सपा द्वारा तहसील मुख्यालय मे विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा । उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के अगुवा पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने दी । श्री अकेला ने बताया की पूरे क्षेत्र के किसानो, नौजवानों व व्यापारियो के खिलाफ भाजपा सरकार व उनके नुमाइन्दे अन्याय व जोर जुल्म करने पर उतारू है । जिसके विरोध मे समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन आहूत किया गया है । इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज, ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, राजकुमार उर्फ मोगा सिंह, धीरज यादव, अनस, गंगासागर पांडेय, संत कुमार चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest