28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब ट्रेन में विस्फोटक होने की सूचना पर खाली करा दिया गया ये रेलवे स्टेशन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। आज सुबह मालदा टाउन एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन व यात्रियों के हाथ पांव फूल गए।रेलवे स्टेशन पर मालदा टाउन ट्रेन के टॉयलेट से एक संदिग्ध कैरी बैग में विस्फोटक की सूचना मिलने पर हड़कम्प मच गया।कैरी बैग में विस्फोटक होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस हरकत में आई। विस्फोटक की आशंका होने पर आरपीएफ के द्वारा ट्रेन कैरी बैग को उतार कर प्लेटफार्म से दूर रखा गया।यह संदिग्ध टिफिन एक कैरी बैग में है।जिससे तार निकले हुए हैं।मौके पर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज विनीत सिंह,थानाध्यक्ष बछरावां रविंद्र सिंह व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है।

वहीं लखनऊ से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड दस्ता बुलवाया गया है।

वही स्टेशन को भी खाली करा दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest