14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

साहब दबंग हमारी ही जमीन पर कब्जा करने नहीं दे रहे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। साहब दबंग लोग हमारी जमीन पर कब्जा करने नहीं दे रहे हैं कृपया आप हमें हमारी जमीन पर कब्जा दिलवाए यह वाक्य है ग्राम कोटिया चित्रा थाना कोतवाली ऊंचाहार के रहने वाले हीरालाल रैदास पुत्र लल्लू प्रसाद की जिन्होंने थाना कोतवाली ऊंचाहार में दिए तहरीर में बताया कि उन्होंने सीताराम पुत्र महेश नारायण सिंह से गाटा संख्या513/0.4680 में से 254 वर्ग मीटर का बैनामा वर्ष 2017 में लिया था इसके बाद जमीन का दाखिल खारिज भी वर्ष 2018 में हो गया है और खतौनी में भी हमारा नाम चढ़ चुका है अब जब हम उक्त अपनी जमीन पर कब्जा करने गए तो कोटिया चित्रा के ही रहने वाले भानु प्रताप सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह अपने पुत्रों संग आ धमके और गाली गलौज करने लगे और कहा कि उनको इस जमीन पर कब्जा करने नहीं देंगे और दोबारा अगर जमीन पर कब्जा करने की नियत से आओगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest