28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

बीडीओ ने किया ओडीएफ गांव का निरीक्षण

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सतांव (रायबरेली)। खण्ड विकास अधिकारी शनिवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत
कल्यानपुर रैली पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए
प्रेरित किया। बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता
अभियान के लिए शपथ भी दिलाई। ओडीएफ के तहत चयनित ग्राम पंचायत कल्यानपुर
रैली में शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाने के उद्देश्य से बीडीओ अरुण
कुमार सिंह व नोडल अधिकारी सुबह ही पंचायत पहुंच गये। उनके साथ एडीओ
(पंचायत) करुणा शंकर तिवारी व प्रधान राम निहोरे भी उपस्थित रहे। सभी ने
ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। उपस्थित ग्रामीणों ने
स्वच्छ भारत अभियान की शपथ ली। श्री सिंह ने जल्दी ही निर्माण पूरा करने
के निर्देश अधीनस्थों को  दिये।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest