19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे जिला बदर अपराधी दबोचा गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। थाना कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे व्यापक अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त 2019 को थाना कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना के आधार पर जिला बदर अपराधी देवानंद उर्फ भीम पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम दरीबा थाना कोतवाली नगर रायबरेली को श्री हनुमान मंदिर दरीबा तिराहा से गिरफ्तार किया गया , जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध सं- 801 / 2019 धारा – 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम – 1970 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय श्रीमान जिलाधिकारी रायबरेली के बाद संख्या 1913 / 2017 सरकार बनाम देवानंद उर्फ भीम पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम दरीबा थाना कोतवाली नगर रायबरेली में दिनांक 06 जून 2019 से जनपद रायबरेली की सीमा से 6 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया था परंत अभियक्त अपने घर के पास में रह रहा था जोकि धारा – 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के अपराध की श्रेणी में आता है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय नारायण शुक्ला व आरक्षी महेंद्र कुमार थाना कोतवाली नगर रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest