41.6 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

मारपीट में घायल हुई महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट मे घायल महिला की इलाज के दौरान मत्यु हो गई थी। उपरोक्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती दिनांक 5 सितंबर को वादी अशोक सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी चकवापुर पोस्ट बेहटा कला थाना लालगंज रायबरेली द्वारा थाना लालगंज पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 5 सितंबर की शाम गांव के राम सिंह पुत्र सूर्य बली,धर्मी पत्नी राम सिंह, सुभाष पुत्र राम सिंह द्वारा मेरे भाई भाभी तथा मेरी माता जी को लाठी , डंडा , सरिया व कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया जिससे इलाज के दौरान मेरी माता जी की मौत हो गई है। इस सूचना के आधार पर थाना लालगंज में संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक लालगंज व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम सिंह पुत्र सूर्यबली निवासी चकवापुर को बेहटा कला चौराहा मोड थाना लालगंज से गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना लालगंज रायबरेली,निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना लालगंज रायबरेली,हमराही पुलिस बल थाना लालगंज रायबरेली ने अहम भूमिका निभाई।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest