32.6 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

सास देवर से परेशान विधवा महिला ने कोतवाल से लगाई न्याय की गुहार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। अगर पति की मृत्यु हो जाए तो ससुराल में पत्नी को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कहीं-कहीं अगर घर परिवार ठीक है तो सब कुछ चलता रहता है मगर कहीं-कहीं घर परिवार के लोग विधवा औरतों को काफी तंग व परेशान करते हैं व घर से निकाल देने की धमकी भी देते हैं। ऐसा ही एक मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मजीत पुर खोचकला पुर में देखने को मिला जहां की रहने वाली सीमा यादव पत्नी राकेश ने थाना कोतवाली में दिए तहरीर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पति द्वारा बनाए गए मकान में अभी तक रह रही थी। मगर कुछ दिनों से सास गुड़िया पत्नी स्वर्गीय विद्यासागर वह देवर बबलू व भारत पुत्र स्वर्गीय कल्लू यह सब मिलकर आए दिन गाली गलौज करने के साथ-साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करते हैं व रास्ता चलते घेरकर कर मारते पीटते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह जिस मकान में रह रही है उसे उसकी सास गुड़िया बेचना चाहती है। जिसका पीड़िता विरोध कर रही है इसीलिए उसकी सास चाहती है कि वह अपने बच्चों को लेकर यहां से भाग जाएं पीड़ित महिला ने एसडीएम व कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest