34.2 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

कैपरगंज के राजा के दरबार में इब्जा ने किया प्रसाद वितरण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कैपरगंज सर्राफा बाजार में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में, सर्राफा बन्धु,स्वर्णकार बन्धु एवं निआरिया बंधुओं के तत्वधान में 4 से 10 सितम्बर तक आयोजित सातवें गणपति महोत्सव में कल दिनाँक 06 सितम्बर को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन रायबरेली परिवार की ओर से गणेश आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।साथ ही गणपति महोत्सव के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी श्री मुन्नू त्रिवेदी जी को संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।संगठन की ओर से अध्यक्ष सर्वेश नारायण सिंह जी ने भगवान श्री गणेश जी की विधि पूर्वक पूजन-वन्दना की।

पूजन में सभी इब्जा सदस्यों पुरुषोत्तम गुप्ता,नवीन अग्रवाल,हरिओम गुप्ता,शुभम वर्मा,प्रहलाद बर्फानी,पंकज गुप्ता,राम सुंदर सोनी,विकास अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,श्रवण सोनी,अमित वर्मा,राम बाबू वर्मा,राजेश सोनी,विकास सोनी,शिवम् बाजपेई समेत सर्राफा बाजार के सभी सर्राफा व्यवसायी,कारीगर बंधू एवं निआरिया बन्धु मौजूद रहे और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest