16.9 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। -क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विद्यालयों में शिक्षक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर मे स्थित सन राइज पब्लिक स्कूल व शेखनगाँव मे संचालित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर सानिया बानो, काव्या, नाजरीन, शहनूर आदि बच्चो ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित बच्चों का मन मोह लिया। वही कार्यक्रम का संचालन मोजीम खान खान ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व राष्टपति एवं शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे मे बच्चों को जानकारी दी।और कहा कि कृष्णन जी शिक्षक के साथ ही भारत के पूर्व राष्टपति भी रहा चुके है। इस मौके पर माया, लक्ष्मी ,निशांत त्रिपाठी,अरशद, रिंकी , संजय शर्मा,साइबा, गुलशमा ,कोमल सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest