32.3 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

जब युवक ने नशे में अपनी भाभी को सुलाया मौत की नींद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

छोटे भाई की पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

डलमऊ (रायबरेली)। आज दिनांक 03 सितम्बर 2019 को वादी रामसुमेर पुत्र विन्दादीन निवासी तेलियानी थाना डलमऊ रायबरेली ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2019 की शाम को जब हम व मेरी पत्नी खाना खा रहे थे तभी मेरे बड़े भाई धुन्नीलाल अपने हाथ में गड़ांसा लेकर आया और गाली देते हुए अचानक मेरी पत्नी के गले पर तीन – चार वार गडांसा से प्रहार किया और भाग गया , जिससे मेरी पत्नी की मृत्यु हो गयी है । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मुअसं – 272 / 2019 धारा 302 , 504 भादवि के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम थाना डलमऊ रायबरेली द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुटिया चौराहा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त धुन्नीलाल पुत्र विन्दादीन निवासी तेलियानी थाना डलमऊ रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर आलाकल बरामद कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीराम,उपनिरीक्षक पंकज सोनकर,उपनिरीक्षक मनोज यादव,आरक्षी रामशंकर चौरसिया,मुख्य आरक्षी अतर सिंह,महिला आरक्षी राधा प्रजापति थाना डलमऊ रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest